Saturday, June 28, 2014

वन्दे मातरम्

वन्दे मातरम्
सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम, शस्यश्यामलाम मातरम्
हुआ है अब युगपुरुष श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का अवतरण
 वन्दे मातरम्
की है इश्वर ने कृपा और हटाया है भ्रष्टाचारों से आवरण
जिससे होगा कल्याण सभी देशवाशियों का और उनके दुखों का निराकरण
वन्दे मातरम्
जब जब दुष्टों ने किया है अन्याय, अनाचार और अनैतिकता का समीकरण
तब तब किया है ईश्वर ने सामर्थ्य,  सदबुद्धि और संस्कारों का समर्थन
वन्दे मातरम्
अब आयेगा देश मे नया युग और होगा नव निर्माण का कार्यक्रम
और होगा आशाओं एवं विश्वासों का संचार  और होगा प्रगतिशील विचारों का प्रदर्शन
वन्दे मातरम्
संघर्षों से जूझ रही है जनता और उनके समस्याओं पर होगा विचार
नए उमंगो और  कल्पनाओं से होगा साक्षात्कार
वन्दे मातरम्
छुटभैये राजनीती, देशद्रोहियों  के षड्यंत्रों  और अफवाहों  को करना होगा अस्वीकार
और लालची, दुष्कर्मियों, चापलूसीयों और उनके नकारात्मक व्यवहारों  पर करना होगा प्रहार
वन्दे मातरम्
वर्षों से जो हुआ है प्रजातंत्र पर प्रहार और सभी सरकारी तंत्रों से व्यभिचार
उसके लिए हर एक जनता और देश वाशियों को बनाना होगा संकल्पों का संसार
वन्दे मातरम्
करना होगा श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपने दूरदर्शिता और कर्मठता को दृढ
और हर इक देशवाशियों  को बनाना होगा अपने विचारों और आचारों को सुदृढ
वन्दे मातरम्
साकारात्मक गुणों को करना होगा स्वीकार और करना होगा सभी देशवाशियों मे भाईचारे का प्रचार
तभी आयेगा समृद्धि और करेगा एक सफल प्रजातंत्र मे रहने वालों के सपनों को साकार
वन्दे मातरम्
लेना होगा सबका साथ और जीतना होगा सबका विशवास
स्किल, स्केल और स्पीड के साथ, कर हिम्मत, दूरदर्शिता और आत्मविश्वास
तभी होगा भारतवर्ष  फिर से एक बार दुनिया मे खासों मे ख़ास
सुमन सरन सिन्हा, टोरंटो, कनाडा,  जून १०, २०१४